नीट पेपर लीक : तेलंगाना में छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन
हैदराबाद, शनिवार, 22 जून 2024। तेलंगाना में छात्र नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के कथित पेपर लीक के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। एनएसयूआई नेता और विधानपरिषद सदस्य बालमूर वेंकट ने कई कांग्रेस नेताओं के साथ काचीगुडा में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के आवास को घेरने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और श्री रेड्डी के खिलाफ नारे भी लगाये। उन्होंने नीट परीक्षा लीक में कथित अनियमितताओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को रद्द करने की मांग की। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए श्री वेंकट और अन्य छात्रसंघ नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें नल्लाकुंटा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
