अब 15 अगस्त को नहीं आएगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ लगातार सुर्खियों में है। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले ये मूवी थिएटर्स में 15 अगस्त को आनी थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि ये पोस्टपोन हो रही है। इसकी तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। वजह क्लैश नहीं, बल्कि कुछ और ही है। सुकुमार की डायरेक्टेड फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने तो ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं, इसके क्रेज को देखते हुए इसका तीन साल बाद दूसरा पार्ट लाया जा रहा है। शुरू से ही इसकी रिलीज डेट तय थी। 15 अगस्त को ये आनी थी। पहले इसका क्लैश ‘सिंघम अगेन’ सो हो रहा था। फिर ‘स्त्री-2’ और ‘खेल खेल में’ से टकराव होने लगा। हालांकि इसकी तारीख आगे बढऩे का कारण कुछ और बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन स्टारर मूवी की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। डायरेक्टर इस मूवी के के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट कर रहे हैं। लेकिन एडिटर एंटनी रूबेन ने भी फिल्म छोड़ दी है, जिससे फिल्म की एडिटिंग भी अटकी हुई है। खबर थी कि मेकर्स राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एडिटर नवीन नूली को साथ लाने की तैयारी में है। मगर अभी कुछ अता-पता नहीं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के कारण इसकी नई रिलीज डेट जारी करेंगे। अब ‘पुष्पा-2’ दशहरा, 2024, दिसंबर 2024 या पोंगल 2025 में रिलीज हो सकती है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
