चंदू चैम्पियन ने लगाई लम्बी छलांग
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कार्तिक को पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के किरदार में पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसने शुक्रवार (14 जून) को पहले दिन उम्मीद के अनुरूप बिजनेस नहीं किया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ 75 लाख रुपए ही रहा। कार्तिक की कोरोना के बाद रिलीज हुई फिल्मों में 'चंदू चैंपियन' का ओपनिंग डे कलेक्शन सबसे कम है।
हालांकि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे फिल्ममेकर्स को राहत मिली। इसने दूसरे दिन 6.75 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन रविवार को छुट्टी का दिन होने से सिनेमाघरों में दर्शक उमड़ पड़े। इसने 10 करोड़ रुपए जुटाए। अब भारत में इसकी कुल कमाई 21.75 करोड़ रुपए हो गई है। वैसे अन्य सभी फिल्मों की तरह इसकी भी असल परीक्षा सोमवार को होगी। आम तौर पर शुरुआती तीन दिन के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक ने शानदार एक्टिंग की है। उनका गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिला। फिल्म में भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, विजय राज, पलक लालवानी और भाग्यश्री बोरसे ने भी रंग जमाया है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
