जम्मू में धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मनाया गया
जम्मू, सोमवार, 17 जून 2024। जम्मू क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र हुए और शांति एवं समृद्धि के लिए दुआएं की। जम्मू में ईदगाह रेजीडेंसी रोड, मक्का मस्जिद और जामा मस्जिद खटीकन तालाब में सैकड़ों मुसलमानों ने आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी। धार्मिक विद्वानों ने इस दिन के महत्व और पारंपरिक कुर्बानी के दर्शन के बारे में विचार रखे। इस दिन के लिए अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
