पति राज कौशल के निधन पर पहली बार आई मंदिरा बेदी की प्रतिक्रिया
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपनी पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्ष 2021 में मंदिरा ने अपने पति राज कौशल को खो दिया था। उनके पति को इस दुनिया से गए 3 वर्षों का समय हो गया है। अब तक मंदिरा ने कभी अपने पति की मौत पर कोई बयान नहीं दिया था। किन्तु 3 वर्ष पश्चात् अभिनेत्री ने पहली बार अपना दर्द सभी के सामने बयां किया है। मंदिरा ने बताया कि राज के जाने के पश्चात् उनके लिए पहला वर्ष किस कदर मुश्किल रहा।
मंदिरा हमेशा राज के निधन पर चर्चा करने से बचती रहीं। राज कौशल की जून 2021 में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। हाल ही में मंदिरा ने खुलासा किया कि राज के जाने के पश्चात् वह बहुत वक़्त तक बिना रोए उनके बारे में बात तक नहीं कर पाती थीं, मगर अब उन्होंने स्वयं को संभाल लिया है तथा उनमें इतनी हिम्मत आ गई है कि इस बारे में बात कर सकती हैं। मंदिरा ने बताया कि राज का उनकी एवं उनके बच्चों की जिंदगी में क्या मतलब है। अपने एक इंटरव्यू के चलते मंदिरा ने कहा कि, राज के गुजर जाने के पश्चात् उनके लिए पहला वर्ष सबसे मुश्किल था। मगर उस एक वर्ष के पश्चात् चीज़ें थोड़ी बेहतर होने लगी।
मंदिरा की मानें तो इन सब से बाहर निकला ही उनके पास इकलौता विकल्प था। वो और उनके बच्चे आज भी उस दिन के बारे में सोचते हैं। ऐसा नहीं है कि वो उन्हें भूल गए हैं। पहला वर्ष बहुत मुश्किल थी। हर चीज में पहली चीज से निपटना बहुत मुश्किल होता है। पहला बर्थडे, पहली सालगिरह, पहली दिवाली, पहला क्रिसमस, पहला नया साल। दूसरा थोड़ा आसान हुआ, तीसरा थोड़ा आसान है। आगे मंदिरा बेदी ने बताया कि उनका काम अभी प्रोगरेस पर है तथा इस नुकसान से लड़ने के लिए उन्होंने स्वयं को जल्द से जल्द काम में डुबाना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं जब आप उन्हें किसी गाने के कारण याद करते है। मगर अब वह इसके बारे में बात कर सकते हैं। वह भावुक हो जाती हैं, मगर बात कर सकती हैं। उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना है तथा बच्चों का ध्यान रखना है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
