चंदू चैंपियन की स्क्रीनिंग पर पहुंची विद्या बालन
बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स हिस्सा लेने पहुंचे। स्क्रीनिंग पर पहुंचीं विद्या बालन का शॉकिंग ट्रॉसफॉर्मेशन देख प्रशंसक दंग रह गए। विद्या बालन का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर उनके प्रशंसक उनके वेट लॉस की प्रशंसा कर रहे हैं। हर कोई विद्या बालन की प्रशंसा कर रहा है।
विद्या बालन ब्लैक ऑउटफिट में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी किया। विद्या बालन का वीडियो देख उनके प्रशंसक कमेंट सेक्शन में उनके वेट लॉस को लेकर बात कर रहे हैं। कोई विद्या बालन के वेट लॉस को देखकर हैरान है तो कोई कह रहा है कि वो 10 वर्ष छोटी लग रही हैं। विद्या बालन के वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा बहुत सुंदर। वहीं, एक यूजर ने लिखा- अट्रैक्टिव एंड टैलेंटेड। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट एक्ट्रेस की तारीफ की है। वीडियो में विद्या बालन अंगद बेदी से मिलती दिखाई दे रही हैं।
विद्या बालन के अलावा, फिल्म की स्क्रीनिंग पर अर्शद वार्सी अपने परिवार के संग पहुंचे, कॉमेडियन जाकिर खान भी चंदू चैंपियन की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वहीं, असली चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर भी कार्तिक आर्यन की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। शर्वरी वाघ भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं।साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की कहानी है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
