धनखड़ जैसलमेर जाएंगे दो दिन की यात्रा पर
नई दिल्ली, बुधवार, 12 जून 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को दो दिन की यात्रा पर राजस्थान के जैसलमेर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय में बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ 13 जून और 14 जून को जैसलमेर की यात्रा पर रहेंगे। धनखड़ पहले तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरान्त बीओपी बावलियांवाला का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति 14 जून को 154 बटालियन, बीएसएफ जैसलमेर में एक समारोह में भाग लेंगे।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
