विदिशा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, पाया गया काबू
विदिशा, बुधवार, 12 जून 2024। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज अचानक आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। घटना की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और पांच घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार की जनहानि सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विदिशा नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। इसका धुंआ काफी दूर से दिखाई दे रहा था। आग पर काबू करने के लिए विदिशा जिले सहित अन्य जिले भोपाल, बीना, रायसेन, मंडीबामौरा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचाए गए। दमकल वाहनों ने लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर श्री वैद्य ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुयी है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक तत्परता के चलते विदिशा में एक बड़ी घटना को रोकने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री में हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ रखा था जिसे तत्परता से बाहर निकाला गया और आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन अभी नहीं लगा जा सका।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
