पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनकर अपनी आने वाली वेबसीरीज दलदल में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर जल्द ही वेबसीरीज ‘दलदल’ में नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर ने बताया कि ‘दलदल’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो एक महिला होने के सभी गुणों को समेटे हुए है। रीता एक सुपर अचीवर, एक ग्लास-सीलिंग ब्रेकर और पुरुषों की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली महिला है। मैं इस तरह की महिलाओं को अपना आदर्श मानती हूं और मैं प्राइम वीडियो जैसे ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज के लिए रोमांचित हूं, जो मुझे दुनिया को भारतीय महिलाओं की ताकत और मजबूती दिखाने का मौका देगा। भूमि पेडनेकर ने कहा कि वेबसीरीज दलदल का रोल बहुत चुनौतीपूर्ण है और मेरे लिए यह नया जॉनर भी है। इसमें एक्शन का काफी मौका मिला है। मेरे रोल रीटा फरेरा में कई परतें हैं। वह बाहरी और अंदरूनी विचारों के मतभेदों के बीच फंसी है। मेरा पात्र मुंबई की डीसीपी के तौर पर अपना काम शुरू करती है और वह कई मर्डर केस और अन्य क्राइम को सुलझाती है। भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज दलदल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
