ठाणे जिले में बिजली गिरने से लगी आग में घर जला, मवेशी मरे
ठाणे, मंगलवार, 11 जून 2024। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली गिरने से लगी आग में एक घर जलकर खाक हो गया और चार भैंसें मर गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आपदा नियंत्रण अधिकारी वसंत चौधरी ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को शाहपुर के खैरे गांव में एक घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि आग ने पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया और घर जलकर राख हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में चार भैंसे मर गईं और पांच मवेशी घायल हो गए। राजस्व विभाग ने 6.68 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
