सुलतानपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
सुलतानपुर, शुक्रवार, 07 जून 2024। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही बाईपास पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन पर आ गयी और इधर से जा रहे ई-रिक्शा को जोर की टक्कर मार दिया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के वजूपुर पखरौली निवासी गुरूदीन निषाद (55) की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक समेत दो बुरी तरह घायल हुए हैं।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
