गोवा में मछली पकड़ने पर दो महीने के वार्षिक प्रतिबंध की अवधि शुरू
पणजी, शनिवार, 01 जून 2024। गोवा में मछली पकड़ने पर दो महीने के वार्षिक प्रतिबंध की अवधि शनिवार से शुरू हो गई और इसके कारण मछलियां पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर नौकाएं (ट्रॉलर) ‘जेटी’ पर लौट रही हैं। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नीलकांत हलारनकर ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मोटर युक्त नौकाओं से मछली पकड़ने की 31 जुलाई तक अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मॉनसून से पहले यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि समुद्र में मछलियों के प्रजनन में दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्य मत्स्य विभाग में मछलियां पकड़ने वाली 800 नौकाएं पंजीकृत हैं जो कटबोना, वास्को (दक्षिण गोवा), मालिम और कैसुवा (उत्तरी गोवा) और कोर्टालिम एवं तलपोना (दक्षिण गोवा) ‘जेटी’ से संचालित होती हैं। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी ‘जेटी’ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी कि कोई भी नौका प्रतिबंध का उल्लंघन न करे।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
