'पुकार-दिल से दिल तक' में कैमियो रोल में नजर आएंगे करण वीर मेहरा
अभिनेता करण वीर मेहरा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के पारिवारिक ड्रामा, ‘पुकार - दिल से दिल तक’, में कैमियो रोल में नजर आयेंगे। जयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित, शो पुकार दिल से दिल तक एक मां और उसकी दो बेटियों के सफर को दर्शाता है, जो किसी की कुटिल चाल के कारण दुखद रूप से अलग हो जाती हैं। लेकिन जैसा कि उनके नसीब में लिखा था, सरस्वती, वेदिका और कोयल की राहें अनजाने में एक बार फिर से मिलेंगी और उन्हें साथ मिलकर उन ताकतों का सामना करना होगा। जिन्होंने उनके परिवार को जुदा किया था। करण वीर मेहरा इस शो में एक कैमियो निभाते नज़र आएंगे। वह गौतम की भूमिका निभाएंगे, जिसकी कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका है। गौतम माहेश्वरी परिवार का बहुत सम्मान करता है और उनके व्यवसाय में काफी आगे बढ़ गया है; उसे लगता है कि वह आज जो कुछ भी है उन्हीं की वज़ह से है। व्यवसायी की सोच वाले दिमाग और मेहनती स्वभाव के साथ, गौतम न केवल माहेश्वरी बिज़नेस के लिए महत्वपूर्ण एसेट है, बल्कि वह सरस्वती का प्यारा पति और उनकी जुड़वां बेटियों का देखभाल करने वाला पिता भी है, जिनसे वह बहुत प्यार करता है।
शो का हिस्सा बनने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए करण वीर मेहरा ने बताया, माहेश्वरी परिवार के बिज़नेस की सफलता के पीछे गौतम का कुशल दिमाग है, और वह उनकी ही नौकरी करना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि यह दिग्विजय और राजेश्वरी माहेश्वरी के प्रति उसका कर्तव्य है। गौतम बहुत प्यारा, सभी के प्रति उदार और समानुभूतिशील है; उसे यह नहीं दिखाई देता है कि माहेश्वरी परिवार उसे अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करता है। यह पूरी तरह से सकारात्मक किरदार है जो मैंने काफी समय से नहीं किया है, और मैं इतने सालों के बाद एक सकारात्मक भूमिका निभाकर खुश हूं। करण वीर मेहरा ने कहा, सायली और मैंने पहले भी साथ काम किया है, जहां हमने एक कपल की भूमिका निभाई थी, और अब वह शो में मेरी बेटी की भूमिका निभा रही है।
Similar Post
-
2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्म ...
-
'मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं', एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता फडणवीस
प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत् ...
-
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म
द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर वि ...
