स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको की हालत अब स्थिर
ब्रातिस्लावा, गुरुवार, 30 मई 2024। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको गोली लगने के बाद हुये घाव से उबर रहे हैं और उनकी हालत अब स्थिर है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। स्लोवाक समाचार एजेंसी के अनुसार उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रॉबर्ट कालिनक ने भी पुष्टि की कि फीको के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कलिनक ने कहा, ''प्रधानमंत्री की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की खबर है। उन्होंने खाना- पीना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री फिको 15 मई को मध्य स्लोवाक शहर हैंडलोवा में एक सरकारी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे तभी 71 वर्षीय जुराज सी ने उन पर गोली चला दी थी। घटना के बाद उन्हें राजधानी से लगभग 200 किमी दूर बंस्का बिस्ट्रिका शहर के रूजवेल्ट अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उनका अभी इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बतायी जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
