जारी हुआ पुष्पा-2 से दूसरा गीत अंगारो
- इंटरनेट पर मचाया तहलका
इन दिनों हर ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा : द रूल' की चर्चा है। कुछ दिनों दिनों पहले फिल्म का पहला लिरिकल गाना 'पुष्पा पुष्पा पुष्पाराज...' रिलीज हुआ था जिसमें अल्लू का जबरदस्त स्टाइल देखने को मिला था। इस बीच मेकर्स ने इसका दूसरा गाना बुधवार (29 मई) को रिलीज कर दिया। ये फिल्म सेट का एक बीटीएस सॉन्ग है जिसमें रश्मिका और अल्लू डांस प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या दोनों कलाकारों को डांस मूव्स कराते दिख रहे हैं। इसके अलावा डायरेक्टर और प्रोडक्शन वाले लोग भी वहां खड़े हैं। गाना 6 भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में रिलीज हुआ है। इसके हिंदी वर्जन को सिंगर मखमली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल ने गाया है जिसका नाम 'अंगारों...' है। संगीत डीएसपी उर्फ देवी श्री प्रसाद ने दिया है। यूट्यूब पर जारी हुए 'अंगारों' लिरिकल वीडियो सॉन्ग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसे तीन घंटे के अंदर 10,01,430 यूजर्स ने देख लिया। इससे पहले 'पुष्पा 2' के टीजर वीडियो ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के लेखक और डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
