'महाराज' से सामने आया आमिर खान के बेटे जुनैद का फर्स्ट लुक
बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'महाराज' से डेब्यू करने वाले हैं। फरवरी में नेटफ्लिक्स ने अपने एक इवेंट में जब नए प्रोजेक्ट्स के अपडेट साझा किए थे तो उसमें 'महाराज' का भी छोटा सा टीजर था। लेकिन उसमें भी फिल्म से जुनैद का लुक नहीं रिवील किया गया था। अब फाइनली निर्माताओं ने 'महाराज'से जुनैद का लुक साझा कर दिया है तथा रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है।
बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'महाराज' का एक पोस्टर साझा किया। फिल्म के हीरो जुनैद खान बीते कुछ महीनों से निरंतर पैपराजी के पसंदीदा बने हुए हैं तथा उनकी फोटोज सामने आती रहती हैं। लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म से जुनैद का लुक इस पोस्टर में पहली बार सामने आया है। पोस्टर में जुनैद खान के साथ बेहद टैलेंटेड एक्टर जयदीप अहलावत भी दिखाई दे रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में जहां जुनैद एक शर्ट एवं वेस्ट कोट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं जयदीप का लुक अधिक ध्यान खींचने वाला है। उनके माथे पर तिलक है, बाल लंबे हैं और गले में ज्यूलरी दिखाई दे रही है।
150 वर्षों से अधिक पुरानी कहानी लेकर आ रही इस फिल्म में जुनैद ने जर्नलिस्ट करसनदास मुलजी की भूमिका निभाई है। 'महाराज लाइबल केस' पर बेस्ड इस फिल्म में जुनैद के सामने जयदीप विलेन के किरदार में हैं। उनका लुक और 'महाराज लाइबल केस' से जुड़ी जानकारी बताती है, कि जयदीप ही महाराज की वो भूमिका कर रहे हैं, जिससे जुनैद की भूमिका फिल्म में भिड़ने वाली है।
Similar Post
-
2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्म ...
-
'मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं', एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता फडणवीस
प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत् ...
-
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म
द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर वि ...
