गीत पुष्पा-पुष्पा ने यूट्यूब पर रचा इतिहास
- 10 करोड़ बार देखा गया
फिल्म पुष्पा के सीक्वल पुष्पा 2 को लेकर समय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उनका ये क्रेज अल्लू अर्जुन के टाइटल सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा की रिलीज से काफी अधिक बढ़ गया है। इस बीच यूट्यूब पर इस गाने ने व्यूज के मामले में गर्दा उड़ा दिया है और 10 करोड़ व्यूज हासिल कर खास रिकॉर्ड बना डाला है। पुष्पा 2 के दूसरे गाने अंगारों की रिलीज से पहले फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग चर्चा में आ गया है। इनमें से सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके हिन्दी बोल वाले गीत को यूट्यूब पर 4 करोड़ 56 लाख बार देखा गया है।
साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा- द राइज को हिट बनाने के पीछे उसके गानों ने भी अहम योगदान दिया था। ठीक उसी तरह से पुष्पा- द रूल के लिए भी मेकर्स ने प्लानिंग कर दी है और ट्रेलर से पहले फिल्म के गाने लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। 1 मई 2024 को पुष्पा 2 का टाइटल सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा को रिलीज किया गया। ऐसे में अब 27 दिन बाद अल्लू अर्जन के इस गीत ने वर्ल्डवाइड यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बना डाला है।
इस आंकड़ों से ये अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं कि पुष्पा के इस गाने का खुमार फैंस के किस कदर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं 2.26 मिलियन लाइक्स भी पुष्पा 2 के पहले गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिल्म का ये गाना हिट साबित हो चुका है। अल्लू अर्जुन के बाद कल यानी 29 मई को फिल्म पुष्पा 2 से रश्मिका मंदाना का गाना अंगारो रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म का दूसरा गाना है, जिसकी पहली झलक मात्र देखने से फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर ये सॉन्ग रिलीज किया जाएगा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
