इंडियन-2 से पहले सिनेमाघरों में 28 साल बाद प्रदर्शित होगी इंडियन

img

सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में शुमार कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म इंडियन-2 को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। उनकी यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। यह 1996 में आई कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही इंडियन का सीक्वल है, जो 28 साल बाद आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन भी शंकर ने किया था, जो इंडियन-2 का कर रहे हैं। इंडियन-2 के निर्माताओं ने अपनी फिल्म के प्रदर्शन से पहले कमल हासन की 28 साल पहले आई इंडियन को एक बार फिर से तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया के जरिये इसके प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है।

मेकर्स ने फैसला किया है कि वे ‘इंडियन 2’ से पहले ‘इंडियन’ को रिलीज करेंगे और उन्होंने आधिकारिक तौर पर फिल्म की री-रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘इंडियन’ 7 जून, 2024 को तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ‘इंडियन’ के प्रोड्यूसर एएम रत्नम ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। कमल हासन के फैंस 28 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में ‘इंडियन’ फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। मेकर्स चाहते हैं कि जब ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो तो दर्शक फिल्म की कहानी से अच्छे से कनेक्ट कर पाए क्योंकि लगभग 3 दशक बाद सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

शंकर के निर्देशन में बनी ‘इंडियन’ में कमल हासन ने डबल रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग की खूब चर्चा हुई थी। इसमें मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर, मनोरमा, सेंथिल, सुकन्य और अन्य सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि कमल हासन की ‘इंडियन 2’ इस साल 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इसमें काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर और विवेक जैसे सितारे नजर आएंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement