बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई भैयाजी
बीते शुक्रवार को प्रदर्शित हुई मनोज बाजपेयी की एक्शन पैक्ड फिल्म भैयाजी को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। इस फिल्म की असफलता के कई कारण हैं, जिनमें से एक है इसका सही तरीके से प्रचार न करना। फिल्म का एक ही प्लस पाइंट है और वो है मनोज का अभिनय। खैर, मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है। बहुत कम कमाई के साथ फिल्म की शुरुआत हुई थी. वहीं, वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। शनिवार के मुकाबले रविवार के कारोबार में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है, लेकिन वो भी ना के बराबर है।
मनोज बाजपेयी की ‘भैया जी’ ने पहले दिन 1.35 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की सिर्फ 1.75 करोड़ कमाई हुई। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। मनोज बाजपेयी की ‘भैया जी’ ने तीसरे दिन यानी संडे को देशभर में सिर्फ 1.9 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म देशभर में अब तक टोटल 5 करोड़ की कमाई कर पाई है। फिल्म की कहानी बिहार के बाहुबली राम चरण उर्फ भैया जी उर्फ पर आधारित है, जो अपने पिता के कहने पर हिंसा का रास्ता छोड़कर परिवार के साथ आम जिदंगी जी रहा है, लेकिन इस बीच दिल्ली में उसके छोटे भाई की हत्या हो जाती है। फिर वह अपने भाई के हत्यारों से बदला लेने के लिए हथियार उठा लेता है. भैया जी की पूरी कहानी इसी पर टिकी हुई है।
‘भैया जी’ मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है7 फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले अपूर्व सिंह कार्की ने मनोज बाजपेयी को लेकर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बनाई थी जिसकी खूब तारीफ हुई थी।
Similar Post
-
2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्म ...
-
'मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं', एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता फडणवीस
प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत् ...
-
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म
द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर वि ...
