सुपरस्टार रजनीकांत को UAE से गोल्डन वीजा
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। रजनीकांत हाल ही में अबूधाबी गए थे, जहां उन्हें गोल्डन बीजा मिला। रजनीकांत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। इसके साथ ही रजनीकांत ने अबूधाबी सरकार और लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमए यूसुफ अली को इसके लिए शुक्रिया भी कहा है।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रजनीकांत के कई फोटोज और वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वह अबूधाबी सरकार को धन्यवाद कह रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहते हुए सुना जा सकता है कि अबू धाबी सरकार से इस प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।इस वीजा की सुविधा और सभी तरह के सहयोग के लिए मैं अबू धाबी सरकार और अपने दोस्त श्री यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को धन्यवाद देता हूं।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
