हवालात से बदमाश फरार, तलाश जारी
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 23 मई 2024। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर 49 के हवालात से वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा गया बदमाश कथित तौर पर फरार हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका की जांच का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 49 पुलिस ने कल शाम मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सेक्टर 22 निवासी सोनू को गिरफ्तार किया था। उस पर पहले भी पांच मामले दर्ज हैं, आरोपी आज सुबह हवालात की जाली को काट कर फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदमाश की तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
