इंटरनेट पर छाया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक
मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। इस बीच प्रियंका की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। अक्सर प्रियंका अपने नए-नए लुक्स से प्रशंसकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं तथा अब एक बार फिर उनका नया लुक ख़बरों में है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Bvlgari Aeterna के एक इवेंट में सम्मिलित हुई थीं, जहां उनका बिलकुल नया अवतार देखने को मिला। अपने इस नए लुक के चलते प्रियंका चोपड़ा ख़बरों में छा गई हैं।
Bvlgari Aeterna के इवेंट में पहुंची प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर ऐनी हैथवे, हांगकांग-ताइवान के अभिनेता तथा मॉडल शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी एक्टर लियू यिफेई के साथ भी फोटोज खिंचवाईं। इस के चलते वह बेहद ब्लैक एंड व्हाइट खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आई. किन्तु, सबसे अधिक चर्चा रही उनके नए हेयरस्टाइल की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयरस्टाइल चेंज कर लिया है। जिसकी झलक Bvlgari Aeterna के इंवेंट में देखने को मिली।
नए हेयरस्टाइल में प्रियंका चोपड़ा की फोटोज एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए प्रियंका ने एक स्ट्रक्चर्ड मोनोक्रोम ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह हमेशा की भांति खूबसूरत लग रही थीं। मगर यह उनका नया हेयरस्टाइल था जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने लुक को Bvlgari के एक खूबसूरत सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ पूरा किया तथा इवेंट में पोज देते मुस्कुराते हुए देखा गया।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
