सामने आई इंडियन-2 की नई प्रदर्शन तिथि
- 22 मई को जारी होगा पहला गीत
लोकेश कनगराज की फिल्म विक्रम के जरिये पहली बार 300 करोड़ का स्वाद चखने वाले कमल हासन इन दिनों अपनी एक और फिल्म इंडियन-2 को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। यह दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक शंकर की 9 मई, 1996 को प्रदर्शित हुई फिल्म इंडियन का सीक्वल है जिसमें कमल हासन दोहरी भूमिका में नजर आए थे। शंकर ने ही इस फिल्म की कथा और पटकथा लिखी थी, संवाद सुजाता के थे। इंडियन 2 लम्बे समय से किसी न किसी कारणवश लेट होती चली गई है। हाल ही में इसके मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की है। उन्होंने इसका एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि ये फिल्म अब जुलाई में रिलीज होगी।
शंकर द्वारा निर्देशित, ‘इंडियन 2’ में एस. जे. सूर्या, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश और अश्विनी थंगराज भी हैं।
यह फिल्म पहले जून 2024 में प्रदर्शित होने वाली लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे आगे सरका दिया गया था। अब यह फिल्म 12 जुलाई को 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसका लेटेस्ट पोस्टर भी सामने आया है। इसमें एक योद्धा घोड़े पर बैठा आते दिखाई दे रहा है। संभवत: ये कमल हासन ही होंगे। प्रदर्शन तिथि के साथ ही निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले गीत को जारी करने की घोषणा भी की है। फिल्म मेकर्स इसका पहला गाना 22 मई को रिलीज करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन रफ्तार पकड़ लेगा। बताया जा रहा है कि कमल हासन और शंकर इस फिल्म के तीसरे भाग की तैयारियों में लग गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस का तीसरा भाग 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
