बालिकाओं के ‘सुकन्या खाते’ में 14 साल तक राशि जमा कराएंगे अक्षय कुमार
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा तहसील के देवमाली गांव की बालिकाओं की मदद की घोषणा करते हुए कहा कि वह ‘सुकन्या समृद्धि खाते’ में अपनी ओर से राशि जमा कराएंगे। अजमेर जिले के देवमाली गांव में फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ शूटिंग करने यहां आए अक्षय ने शनिवार शाम को ग्रामीणों से कहा कि वह देवमाली गांव की सभी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर 14 साल तक रकम जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में बालिका शिक्षा की कमी है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने का ग्रामीणों से अनुरोध किया।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
