सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची
बैंकॉक, शनिवार, 18 मई 2024। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी पर सीधे गेम में आसान जीत के साथ थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को सुपर 500 स्तर के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को जीतने में महज 35 मिनट का समय लगा। उन्होंने 21-11 21-12 से आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी के सामने खिताबी मुकाबले में चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी की चुनौती होगी। चीन की इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम गी जंग और किम सा रंग की जोड़ी को 21-19 21-18 से हराया।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
