न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में छुट्टियां मना रही संजना सांघी
संजना सांघी न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में छुट्टियां मनाने गई, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की जरिए दिखाई। उन्होंने शहर का व्यू और खाने का आनंद लिया। एक्ट्रेस को पिछली बार पंकज त्रिपाठी-स्टारर थ्रिलर फिल्म 'कड़क सिंह' में देखा गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यूएस छुट्टियों से कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में संजना को ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग लेगिंग और ब्लैक लेदर डेनिम जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने नो-मेकअप लुक चुना, अपने बालों को खुला रखा। साथ ही ब्लैक और व्हाइट कैनवास शूज के साथ लुक को पूरा किया। तस्वीरों में एक्ट्रेस को शहर का व्यू और खाने का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, संजना को 'दिल बेचारा', 'राष्ट्र कवच ओम' और 'धक धक' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
