कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
श्रीनगर, गुरुवार, 16 मई 2024। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना ने घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षा बलों के ललकारे जाने के बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी बंद हो गयी है और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कुपवाड़ा में यह ताजा घटना ऐसे समय सामने आयी है जब बारामूला लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। कुपवाड़ा जिला बारामूला लोकसभा सीट का हिस्सा है , जहां 20 मई को मतदान होगा। इस बीच तंगधार के अमरोही में सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान में दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
