डबल इस्मार्ट का टीजर जारी
दक्षिण भारतीय सितारे राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'डबल इस्मार्ट' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में हिन्दी सिनेमा के साथ ही अब दक्षिण के भी नामी सितारे संजय दत्त भी शानदार अवतार में नजर आएंगे। संजय इससे पहले साउथ की ही सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ और लियो में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे थे। आज बुधवार (15 मई) को राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया।
मेकर्स ने पूर्व में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वे पोथिनेनी के बर्थडे पर फैंस को टीजर की सौगात देंगे। एक मिनट 26 सैकंड के वीडियो में पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। पोथिनेनी ‘शंकर’ के अवतार में दिखे। उनका सामना ‘बिग बुल’ बने संजय से होता है।
मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन, मनोरंजन और सामूहिक उत्साह की दोहरी खुराक को प्रज्वलित करते हुए। उस्ताद राम पोथिनेनी, संजय दत्त और पुरी जगन्नाथ को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। टीजर जारी हो गया है। हैप्पी बर्थडे राम पोथिनेनी।” ‘डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाथ और राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' का अगला पार्ट है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
