पूर्वी दिल्ली में कागज के ‘अवैध’ गोदाम में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली, बुधवार, 15 मई 2024। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में बुधवार को कागज के एक ‘अवैध’ गोदाम में आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अधिकारियों के मुताबिक, आग शकरपुर इलाके में दो मंजिला इमारत में लगी जहां एक कमरे में जले हुए कार्डबोर्ड के पीछे से सतेंद्र पासवान का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि फोन कॉल के माध्यम से रात दो बजे घटना की सूचना मिली और छह दमकल वाहनों को तत्काल भेजा गया। आग बुझाने का अभियान सुबह सात बजे तक चला।
पासवान की बहन सारो देवी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उसका भाई गोदाम में काम करता था। देवी ने कहा, ”मैं अपने भाई को खोजने रात में ही आई थी पर वह मुझे नहीं मिला। आज सुबह भाई का शव बरामद किया गया।” देवी ने बताया कि उसका भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम अवैध रुप से चलाया जा रहा था। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने कहा, ”यह गोदाम हमारे आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहा था। गोदाम में दूसरी बार आग लगी।’’
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
