चुनाव आयोग ने बंगाल में पीठासीन अधिकारी को हटाया
कोलकाता, सोमवार, 13 मई 2024। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में बीरभूम संसदीयभा क्षेत्र के इलमबाजार मतदान केंद्र-25 के पीठासीन अधिकारी को हटा दिया और उनके स्थान पर एक नये अधिकारी को नियुक्त किया। ईसीआई ने यह कार्रवाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लाइव मॉनिटरिंग के बाद की , जिसमें एक व्यक्ति को बूथ से बाहर आते और अंदर जाते दिखाया गया। पीठासीन अधिकारी को सचेत करने के बावजूद उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
इस बीच अंडाल में पुलिस ने ईसीआई की अनुमति के बावजूद भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पांडवेश्वर जाने से रोक दिया। आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया ने हस्तक्षेप किया , लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। पुलिस ने कहा कि केवल क्षेत्र के मतदाता ही आवाजाही कर सकते हैं, लेकिन श्री तिवारी ने कहा कि वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सभी सात क्षेत्रों में जाने के लिए अधिकृत हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
