दमदार फिल्म की गारंटी देता है मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तस्वीरें पिछले एक साल से खबरों में बनी हुई हैं। अब मेकर्स ने आज ऑडियंस को सरप्राइज देते हुए ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो निराश नहीं करेगा। फिल्म के पोस्टर से ये अंदाज़ा तो लग गया होगा कि मिस्टर एंड मिसेज माही क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म होगी। लेकिन जबरदस्त ट्रेलर देखने के बाद आपका थिएटर जाना पक्का है। इस फिल्म में रोमांस, ड्रामा और खूब सारा क्रिकेट देखने को मिलने वाला है।
मिस्टर एंड मिसेज माही के करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत जान्हवी और राजकुमार की मुलाकात और इनकी लवस्टोरी से होती है। दोनों का नाम माही है। इसलिए फिल्म की कहानी मिस्टर एंड मिसेज माही की लाइफ पर बेस्ड है। कहानी में पिता की दूकान संभालने वाला माही है और दूसरी तरफ इंग्लिश किताबों का शौक रखने वाली माही। दोनों की शादी होती और फिर पता चलता है क्रिकेट के शौक के बारे में। लेकिन मेल माही के पिता उसका सपना तोड़ देते हैं। ऐसे में यहां जन्म होता है सूर्यवंशी के हीरा ठाकुर का मतलब राजकुमार का किरदार माही अपनी पत्नी माही को क्रिकेटर बनाने का सपना देखता है। फिल्म में जितने भी ट्विस्ट, सस्पेंस और स्पॉइल होने थे वो ट्रेलर में ही दिखा दिए गए हैं। अब सिर्फ 3 घंटे थिएटर में बैठा जा सकता है।
इस ट्रेलर में जान्हवी कपूर के लुक और किरदार को देख कर आपको वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म बवाल का जरूर ख्याल आएगा। वहीं राजकुमार का किरदार इम्प्रेसिव है। इस रोल के लिए दोनों एक्टर्स ने खूब क्रिकेट खेला है ये ट्रेलर में देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है जो इससे पहले जान्हवी के साथ गुंजन सक्सेना बना चुके हैं। करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 31 मई को थिएटर में रिलीज़ हो रही है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
