दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हादसा, तीन की मौत और छह घायल
जयपुर, रविवार, 12 मई 2024। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर रविवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बांदीकुई (दौसा) के ऊंनबड़ा गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे हुआ। बांदीकुई के थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मार्ग पर अचानक गाय आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे इसमें सवार लोग नुकसान का जायजा लेने के लिए उतरे तो पीछे से एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी एक और अन्य ट्रक उन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अहमदाबाद के हंसमुख (32) उनकी पत्नी सीमा (30) एवं चाचा मोहनलाल (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार हंसमुख की बहन नीता (32), नीलम (26), चालक दिनेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मलिक ने बताया कि हंसमुख की माता का हरिद्वार में निधन हो गया था। ये लोग उनके क्रियाक्रम के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
Similar Post
-
ऋतब्रत गुट में शामिल हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष
कूच बिहार, रविवार, 12 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
-
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले की निंदा की
नई दिल्ली, रविवार, 12 जुलाई 2026। भारत ने 11 भारतीय नागरिकों को ले ...
-
झारखंड: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो सहयोगी गिरफ्तार
चतरा, रविवार, 12 जुलाई 2026। झारखंड के चतरा जिले में फरार गैंगस् ...
