जापान में टाइगर 3 की धूम
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, जापान में धूम मचा रही है। यशराज बैनर तले बनी मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 पिछले साल प्रदर्शित हुयी थी। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म टाइगर 3 जापान में रिलीज की गई है। जापान में इंडियन फिल्मों का बहुत क्रेज है। जापान में फिल्म टाइगर 3 के रिलीज के एक सप्ताह पूरे हो गए हैं। जापान में फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने जापानी फैंस के लिए एक मैसेज भी छोड़ा था। सलमान खान इस वीडियो में कहते दिख रहे थे कि वह फिल्म टाइगर 3 के जापान में रिलीज होने पर बेहद एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज के मौके पर जापान में होना चाहते थे। टाइगर 3 ने जापान में सात दिनों में करीब 15 मिलियन की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
