अल्लू अर्जुन ने मनाई 'आर्या' की 20वीं एनिवर्सरी
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'आर्या' की 20वीं एनिवर्सरी मनाई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने "मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी"। अल्लू ने एक्स पर फिल्म निर्माता सुकुमार की 2004 की कल्ट क्लासिक का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आर्या के 20 साल। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है... यह वह पल है, जिसने मेरे जिंदगी की दिशा बदल दी। दर्शकों का आभार।"
रोमांटिक एक्शन कॉमेडी 'आर्या' अल्लू की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसमें एक्ट्रेस अनुराधा मेहता भी हैं। फिल्म का आध्यात्मिक सीक्वल 'आर्या 2' थी, जो 2009 में रिलीज हुई। 'आर्या' आर्य नाम के लड़के की कहानी है, जो मिलनसार और स्वतंत्र विचारों वाला है, जिसे गीता नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। आज भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन, वर्तमान में 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। दोनों फिल्में सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
