यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तान होंगी ज्योति
नई दिल्ली, सोमवार, 06 मई 2024। डिफेंडर ज्योति सिंह को 21 से 29 मई तक होने वाले यूरोप दौरे के लिये भारत की 22 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया जबकि मिडफील्डर साक्षी राणा उपकप्तान होंगी । भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के दो क्लबों ब्रेडेस हॉकी वेरेनिजिंग पुश और आरेंजी रूड से छह मैच खेलेगी । ज्योति ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ टीम में अच्छा तालमेल हैं । हम सभी एक दूसरे को बखूबी जानते हैं ।सभी हुनरमंद और प्रतिभाशाली हैं । विदेश में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना सीखने के लिये बहुत अच्छा होगा ।’’ भारतीय टीम 21 मई को ब्रेडेस हॉकी वेरेनिजिंग पुश से पहला मैच खेलेगी और 22 मई को ब्रेडा में ही बेल्जियम से खेलेगी । इसके बाद 24 मई को बेल्जियम में मेजबान से खेलना है । इसके बाद जर्मनी से 26 मई को ब्रेडा और 27 मई को जर्मनी में खेलना है । इसके बाद 29 मई को ब्रेडा में आरेंजी रूड से आखिरी मैच खेलना है ।
टीम :
गोलकीपर : अदिति माहेश्वरी, निधि
डिफेंडर : ज्योति सिंह ( कप्तान ), लालथांटलुआंगी, अंजलि बारवा, पूजा साहू, ममिता ओरम, निरू कुल्लू
मिडफील्डर : के सोनिया देवी , रजनी केरकेटा, प्रियंका यादव, के शिलेइमा चानू, साक्षी राणा, अनिशा साहू, सुप्रिया कुजूर
फॉरवर्ड : बिनिमा धन, हिना बानो, लालरिंपुइ, इशिका, संजना होरो, सोनम, कनिका सिवाच ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
