स्टार यश की बहन बनेंगी नयनतारा
दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री नयनतारा स्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करने वाली थीं, हालांकि बिजी शेड्यूल होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि करीना की जगह मेकर्स नयनतारा को फिल्म में कास्ट करने वाले हैं। नयनतारा ने फिल्म टॉक्सिक करने में इंटरेस्ट दिखाया है। इस फिल्म में नयनतारा यश की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। नयनतारा ने पिछले वर्ष शाहरूख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद से ही उनकी पैन इंडिया इमेज बन चुकी है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
