ऐमी विर्क ने पार्टी एंथम 'दर्शन' ट्रैक किया जारी
सिंगर-एक्टर ऐमी विर्क ने अपना लेटेस्ट अपबीट ट्रैक 'दर्शन' जारी किया, जो देखने और सुनने दोनों ही तरीके से शानदार है। ऐमी ने कहा, "इस पार्टी एंथम को बनाना और इस अविश्वसनीय टीम के साथ सहयोग करना बेहतरीन रहा। ट्रैक की खासियत यह है कि हम सभी ने अच्छा समय बिताया और दर्शकों के लिए इस रोमांचक पार्टी ट्रैक को तैयार किया।"
उन्होंने कहा, "यह अविश्वसनीय 'दर्शन' ट्रैक दर्शकों के लिए काफी लुभावना है।" इस गाने में एड्डी नागर द्वारा रैप परफॉर्मेंस और सुक्खे म्यूजिकल डॉक्टर्ज द्वारा दमदार बीट्स शामिल हैं। म्यूजिक वीडियो गोट विजन द्वारा निर्देशित है। एक्टिंग फ्रंट की बात करें तो एमी 'बैड न्यूज़' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। वह एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
