क्रैश डाइट पर विश्वास नहीं, बैलेंस डाइट को करती हूं फॉलो : सैयामी खेर
एक्ट्रेस सैयामी खेर क्रैश डाइट में विश्वास नहीं करती हैं। वह घर का बना खाना पसंद करती हैं और महीनों तक एक ही चीज को खा सकती हैं। क्रैश डाइट में आप सामान्य से बहुत कम खाना खाते हैं। सैयामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मैं बिल्कुल भी ऐसी इंसान नहीं हूं, जो इन क्रैश डाइट पर विश्वास करती हो। मैं बैलेंस डाइट को फॉलो करती हूं। मुझे घर का बना खाना पसंद है। मैं जिस प्रोफेशन में हूं, उसमें ऐसा करना मुश्किल है क्योंकि मैं ट्रैवल करती रहती हूं।''
''लेकिन, मेरी कोशिश होती है कि मैं घर का बना खाना खाऊं और दिन में ज्यादातर दाल, सब्जी, चिकन और रोटी होती है और रात में सलाद, सूप और ग्रिल्ड चिकन होता है। यह कुछ ऐसा है जो मैं लंबे समय से कर रही हूं।'' एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उनके करीबी उनके खान-पान की आदतों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, "हर कोई मेरा मजाक उड़ाता है क्योंकि मैं बोरिंग खाना खाने वाली लड़की हूं। मैं एक ही चीज चार महीने तक खा सकती हूं।" सैयामी ने 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' का एक किस्सा याद किया। उन्होंने कहा, ''जब मैं 'घूमर' की शूटिंग कर रही थी, तो मैंने 40 दिनों तक एक ही सलाद खाया था, जहां हर कोई मुझसे तंग आ गया और कहा कि हम तुम्हें इसे दोबारा खाते हुए नहीं देख सकते, लेकिन मैं उनमें से हूं जो बार-बार एक चीज खाना पसंद करती हूं।''
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
