मिजोरम में 4.34 करोड़ से अधिक की हेरोइन, विदेशी सिगरेट जब्त
आइजोल, शुक्रवार, 03 मई 2024। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है। यह जानकारी अर्धसैनिक बल द्वारा जारी एक बयान में दी गई है। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर की गई। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संयुक्त दल ने मंगलवार को आइजोल के फ़ॉकलैंड इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया तथा इस दौरान 598 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। बयान में आगे कहा गया है कि 4.18 करोड़ रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक मणिपुर का निवासी है।
बुधवार को ही चलाए गए एक अन्य अभियान में, असम राइफल्स ने 16 लाख रुपये मूल्य के विदेशी सिगरेट के 22,000 पैकेट जब्त किए हैं। इस खेप को म्यांमा से तस्करी करके दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले के लुंगपुक गांव में लाया गया था। इस बीच, मिजोरम पुलिस ने यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवकों के सहयोग से, म्यांमा से तस्करी करके लाए गए सूखी सुपारी से भरे आठ ट्रक जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को सैतुअल जिले के सेलिंग में एक संयुक्त अभियान के दौरान की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
