ओस के कारण हमारे लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गयी: गायकवाड़
चेन्नई, गुरुवार, 02 मई 2024। पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त का सामना करने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था। गायकवाड़ की 48 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 162 रन बनाये। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। गायकवाड़ ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमने 50-60 रन कम बनाये थे। जब हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे तो पिच काफी चुनौतीपूर्ण थी लेकिन बाद में ओस के कारण चीजें मुश्किल हो गयी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ ओस के कारण हमारे लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल हो गयी। पिछले मैच में भी हम उस समय आश्चर्यचकित थे जब हमने बड़े अंतर से मैच जीता था। यह कुछ ऐसा है जो हमारे हाथ में नहीं है।’’ गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हम पहले पारी में और अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे। पिछले दो मैचों में हमने 200-210 का स्कोर करने के लिए अच्छा प्रयास किया लेकिन इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। इस पिच पर 180 रन तक पहुंचना भी कठिन था।’’
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
