‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट फाइनल
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज होगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है, इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज होगी। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ बहुभाषी फिल्म है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
