जौनपुर में 'दीदी नंबर 1' की शूटिंग कर रहीं रानी चटर्जी
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'दीदी नंबर 1' से बिहाइंड-द-सीन (बीटीएस) की एक झलक शेयर की। 'ससुरा बड़ा पैसावाला', 'देवरा बड़ा सतावेला' और अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर रानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ब्लैक और ब्राउन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाई हुई है और साथ ही लाल चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया है। उनके हाथ में फिल्म की स्क्रिप्ट है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दीदी नंबर 1 के सेट से" फिल्म की शूटिंग फिलहाल जौनपुर में चल रही है। संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल द्वारा निर्मित और प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म को सतेंद्र सिंह ने लिखा है। रानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो 'मेरा पति मेरा देवता है', 'नाचे दूल्हा गली-गली', 'परिवार के बाबू' और 'भाभी मां' शामिल है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
