इक्वाडोर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आठ की मौत
क्विटो, शनिवार, 27 अप्रैल 2024। इक्वाडोर की सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच सैनिकों और तीन नागरिकों की मौत हो गयी। सशस्त्र बलों ने जानकारी दी। इक्वाडोर की सेना ने एक बयान में कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता ले जा रहा हेलीकॉप्टर पास्ताजा प्रांत के तिविनो जिले में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 09:36 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इक्वाडोर की सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति के तत्काल गठन के आदेश दिये हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
