दीपक तिजोरी की टिप्सी का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार दीपक तिजोरी की आने वाली फिल्म टिप्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण राजू चड्ढा और दीपक तिजोरी ने किया है। टिप्सी का निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। सना खान और अनीता शर्मा फिल्म की सह-निर्माता हैं। टिप्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत गोवा जैसे खूबसूरत शहर से होती है। जहां पांच लड़कियों का एक ग्रुप घूमने जाता है, लेकिन इन लड़कियों के लिए ये गोवा का ट्रिप आफत बन जाएगा। इसके बारे में नहीं पता था। गल्र्स का ये ट्रिप उन्हें जेल की हवा खाने पर मजबूर कर देता है। ट्रेलर में दीपक तिजोरी की भी दमदार एंट्री देखने को मिलती है, जो एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। दीपक के अलावा अलंकृता सहाय, नताशा सूरी, कैनात अरोरा, नाजिया हुसैन, सोनिया बिर्जे, हरजिंदर सिंह, मनदीप कौर संधू और दानिश भट्ट नजर आ रहे हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
