जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की रात जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता सौरभ कुमार'' की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनका मित्र घायल हो गया । पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जदयू नेता सौरभ कुमार (33) अपने दोस्त मुनमुन के साथ पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव में देर रात एक शादी के रिसेप्शन से लौटते समय गाड़ी में बैठ रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने करीब से गोलियां चलाईं। इस हमले में सौरभ और मुनमुन घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने जदयू नेता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मुनमुन की स्थिति गंभीर बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार, सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Similar Post
-
जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होगा : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरा ...
-
कॉजपा के संसद मार्च के समर्थन में नागपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नागपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरो ...
