वायनाड में संदिग्ध माओवादियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया
वायनाड (केरल), बुधवार, 24 अप्रैल 2024। केरल में वायनाड जिले के थलप्पुझा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह संदिग्ध हथियारबंद माओवादियों का चार सदस्यीय समूह पहुंचा और वहां के लोगों से 26 अप्रैल के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आग्रह किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां माओवादियों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कई पुलिसकर्मी कंबामाला पहुंचे। लेकिन उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे माओवादी उनके क्षेत्र में पहुंचे और नारे लगाए। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने लोगों से मतदान का बहिष्कार करने का भी आग्रह किया। स्थानीयों ने बताया कि नक्सली वर्दी में थे और उनके पास बंदूकें थीं। वे करीब 20 मिनट तक यहां रुके थे। बाद में माओवादियों का स्थानीय लोगों के साथ बातचीत का एक कथित वीडियो सामने आया। वीडियो में यह नजर आ रहा है कि जब वे वहां पहुंचे थे तो वहां अधिकतर श्रमिक मौजूद थे।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
