डेडपूल एंड वुलवरिन का हिन्दी ट्रेलर जारी
भारत हॉलीवुड फिल्मों का चीन के बाद सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। हॉलीवुड फिल्ममेकर अपनी फिल्मों को भारत में मुख्य तौर पर अंग्रेजी के साथ-साथ यहाँ की चार प्रसिद्ध फिल्म भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में प्रदर्शित करते हैं। स्थानीय भाषा में विदेशी फिल्मों को देखने का शौक सिने प्रेमियों में गजब का है। ऐसे में दर्शकों को लम्बे समय से हॉलीवुड फिल्म डेडपूल के तीसरे भाग का इंतजार है। इस फिल्म को डेडपूल एंड वुलवरिन के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा।
अब इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दो सुपरहीरो नजर आएंगे। ‘वुलवरिन’ वह है जो मर नहीं सकता और जिसके हाथों से लोहे के पंजे निकल जाते हैं। पर्दे पर इस किरदार को ह्यू जैकमैन ने निभाया है। एक बार फिर जैकमैन की वापसी से लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। इस बार ‘वुलवरिन’ को खास कॉस्ट्यूम में पेश किया गया है।
रयान रेनॉल्ड्स ने ‘डेडपूल’ का रोल निभाया है। जब फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसने 24 घंटे के अंदर ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर का खिताब अपने नाम कर लिया था। हिंदी ट्रेलर पर भी फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। एक फैन ने लिखा कि यह ‘वुलवरिन’ का अब तक का सबसे अच्छा दिखने वाला संस्करण है। कॉस्ट्यूम और हेयर स्टाइल 10 में से 10 हैं। दूसरे ने लिखा, “हिंदी ट्रेलर की वाइब ही अलग है।”
बता दें कि ‘डेडपूल’ सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मारवल स्टूडियोज की ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ को शॉन लेवी ने निर्देशित किया है। फिल्म में मोरेना बेचरिन, एमा कोरिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उगम्स, करन सोन और मैथ्यू मैकफेडन के भी अहम रोल हैं। फिल्म 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
