डुप्लेसी, कुरेन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन में जुर्माना
नई दिल्ली, सोमवार, 22 अप्रैल 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है । डु प्लेसी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाये गए थे । आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है ।’’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था ।
दूसरी ओर कुरेन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिये मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया । यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है । आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ कुरेन ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है । उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है । लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है ।’’
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
