शादी की 17वीं सालगिरह पर अभिषेक-ऐश्वर्या ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

img

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी के 17 साल पूरे हो गए हैं। वे 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे थे। शनिवार को मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ही तस्वीर शेयर की है। इसमें उन दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। तीनों फोटो में मुस्कुरा रहे हैं। फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बीते दिनों दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं। तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके रास्ते अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसके बाद वे विभिन्न अवसरों पर कई बार साथ दिख चुके हैं। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा से ठनी हुई है। कहा तो ऐसा भी गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी की खातिर एक साथ हैं वर्ना अब तक कब का तलाक ले लेते। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ये कपल जलसा में एक अलग पोर्शन में रहता है।

यूजर्स को आराध्या का स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। तस्वीर में ऐश्वर्या बेज कलर के आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं और अपने बोल्ड रेड लिप्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दूसरी ओर, अभिषेक ने अपनी पत्नी से मैच करता हुआ आउटफिट पहना है। आराध्या ने भी अपने प्यारे माता-पिता के साथ फ्रेम साझा किया और फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक ने कुछ भी लिखने के बजाय कैप्शन में सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी बनाई है।

जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक ने मैरिज एनिवर्सरी पर फोटो शेयर की, लोगों ने उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी थे जिनका कहना है कि इस फोटो के जरिये दोनों एक्टर्स ने तलाक की अफवाहों को शांत कर दिया है। एक फैन ने लिखा, “आखिरकार इन दोनों ने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है।” वहीं दूसरा फैन लिखता है, “लगता है कि तलाक की अफवाहें झूठी थीं।”  उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या अक्सर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। उस दौरान ही उनमें पहले दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में बदल गई। वे फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement