मनु का शानदार प्रदर्शन, अनीश पुरूष वर्ग में जीते
नई दिल्ली, शनिवार, 20 अप्रैल 2024। मनु भाकर ने ओलंपिक चयन ट्रायल वन में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह अंक से विश्व रिकॉर्ड तोड़ा जबकि अनीश भानवाला ने पुरूषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल ट्रायल जीता । ओलंपियन मनु ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया । उन्होंने पांच रैपिड फायर शॉट की दस सीरिज में 47 अंक बनाये । ईशा सिंह सातवीं सीरिज के बाद बाहर हो गई थी । ईशा अभी भी महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग में आगे हैं जिन्होंने क्वालीफाइंग में 585 अंक बनाये । मनु दूसरे स्थान पर है जबकि सिमरनप्रीत, अभिंध्या और रिदम सांगवान उनसे पीछे हैं । पुरूषों के रैपिड फायर पिस्टल में अनीश शीर्ष रहे जबकि विजयवीर सिद्धू उनसे छह अंक पीछे रहे । आदर्श सिंह तीसरे स्थान पर रहे । क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहे भावेश शेखावत चौथे और अंकुर गोयल पांचवें स्थान पर रहे ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
